फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीएससी के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

बीएससी के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 26 Jun 2019 07:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
बीएससी के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
पीलीभीत। भिलइया गांव में बीएससी के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के कुछ दूरी पर पापुलर के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से काफी देर चली बातचीत के बाद भी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका। कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के भिलइया गांव निवासी रामचंद्र सिंह खेती करते हैं। उनका 20 वर्षीय पुत्र महेंद्रपाल माधोटांडा रोड स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह महेंद्रपाल परिवार वालों के जागने से पहले ही घर से निकल गया। इसके बाद रस्सी से फंदा बनाकर 200 मीटर की दूरी पर पापुलर के पेड़ से लटक गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जागने के बाद परिवार वालों ने छात्र को नदारद देखा तो वह बाहर निकले। शव लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर मचते ही ग्रामीण भी आ गए। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि परिवार वाले कोई कारण नहीं बता सके हैं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। इस पर शव को पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed