{"_id":"5d0bce718ebc3e60c372d010","slug":"15610548189-pilibhit-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं पर सेल्समैन से भिड़े बाइक सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं पर सेल्समैन से भिड़े बाइक सवार
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर बाइक सवारों ने पंप के सेल्समैन की पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने गुंडई दिखाते हुए पंप की मशीन में भी तोड़फोड़ की। हालांकि शोर पर जमा हुए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। मालूम हो कि सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत होने के बाद से जिला प्रशासन ने नो हेलमेट नो पेट्रोल मुहिम शुरू की है। बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के लिए पंप मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इसका ज्यादा असर सड़कों पर अभी देखने को नहीं मिला है, लेकिन भिकारीपुर गांव में इसको लेकर विवाद हो गया। भिकारीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह दो बाइक सवार पेट्रोल डलवाने आए। वहां पर मौजूद सेल्समैन बृजेश कुमार ने हेलमेट न पहने होने के कारण उनको पेट्रोल देने से मना कर दिया। पहले तो वह सेल्समैन पर दबाव बनाते रहे। इसके बाद भी जब पेट्रोल नहीं दिया तो सेल्समैन से मारपीट शुरू कर दी। पंप पर लगी मशीन में तोड़फोड़ करने लगे। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी खटीमा उत्तराखंड निवासी बलराज और भूपेंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।