फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रंजिशन दो गुटों के बीच फायरिंग, दो घायल

रंजिशन दो गुटों के बीच फायरिंग, दो घायल

Sat, 18 May 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन दो गुटों के बीच फायरिंग, दो घायल
पीलीभीत। नगर में अग्रवाल सभा भवन के सामने गुरुवार देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक गुट ने फायर भी किया। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई इफ्तखार हुसैन ने बताया कि मोहल्ला दुबे निवासी शानू जायसवाल और मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी अशोक सैनी में पुरानी रंजिश चल रही है। गुरुवार रात करीब 10 बजे अग्रवाल सभा भवन के सामने दोनों पक्षों का आमनासामना हो गया। पहले तो उनमें कहासुनी और गालीगलौज हुई। बाद में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की ओर से और लोगों के आ जाने पर झगड़ा बढ़ गया। मारपीट में शानू जायसवाल और अशोक सैनी घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान एक गुट ने तमंचे से फायर भी किया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अशोक और रमन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शानू जायसवाल की तहरीर पर सौरभ, मोहित, अशोक सैनी और रमन सैनी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि दूसरे पक्ष के रमन सैनी की तहरीर पर शानू जायसवाल, उनके पिता राजीव जायसवाल और शानू के एक अज्ञात मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने घायल शानू और अशोक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने नामजद आरोपी अशोक और रमन को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed