फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाहनों की रफ्तार बनी काल, तीन लोगों की जान ली

वाहनों की रफ्तार बनी काल, तीन लोगों की जान ली

Tue, 12 Mar 2019 09:59 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की रफ्तार बनी काल, तीन लोगों की जान ली
पीलीभीत। वाहनों की रफ्तार तीन लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। इनमें एक हादसा असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में में हुआ। जहां किसी वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हुई। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बीसलपुर इलाके में शिवपुरी नवदिया गांव जाने वाले लिंक रोड पर हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा एक:
गजरौला में वाहन की टक्कर से युवक की मौत
गजरौला। असम हाईवे पर गजरौला कस्बे माला नदी के पास सोमवार रात करीब दस बजे हुआ। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हाईवे पर लहूलुहान हालत में युवक को पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस आननफानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मंगलवार देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बरखेड़ा में सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने कुचला
बरखेड़ा। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बीसलपुर के टिकरी गांव निवासी कमला देवी (60) पत्नी बाबूूराम किसी काम के सिलसिले में बरखेड़ा आई थीं। ब्लॉक तिराहे पर वह पैदल सड़क पार कर रही थीं। तभी उन्हें तेजी से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान कमला देवी ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि चालक और ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसलपुर में वाहन की टक्कर से महिला की जान गई
बीसलपुर। क्षेत्र के गांव शिवपुरी नवदिया निवासी मायावती (50) पत्नी पोशाकी लाल वर्मा सोमवार शाम खेत पर गई थीं। वहां से घर लौटते समय जवाहर नवोदय विद्यालय के पास उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार वाले उन्हें पहले बीसलपुर और फिर जिला अस्पताल ले गए। वहां से बरेली रैफर कर दिया गया। बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचने पर मायावती को मृत घोषित कर दिया गया। मायावती के एक बेटा रोहित और पांच बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed