फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 25 हजार लूटे

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 25 हजार लूटे

Thu, 31 Jan 2019 08:02 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 25 हजार लूटे
पूरनपुर। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही गांव तकिया दीनारपुर निवासी साधूराम की पत्नी सोमवती से बाइक सवार बदमाशों ने रुपये समेत थैला लूट लिया। थैले में 25 हजार रुपये थे। सोमवती के शोर मचाने पर लोग पहुंचे इससे पहले बदमाश भाग गए। पीड़ित के तहरीर देन पर पुलिस घटना लूट के बजाय चोरी की मान रही है। सोमवती ने बताया कि उनके नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत घर बनाने को शासन से सहायता राशि स्वीकृत हुई है। बुधवार को वह अपने देवर के साथ नगर की एक बैंक शाखा से 25 हजार रुपये निकालने गई थी। बैंक से रुपये निकलवाने के बाद सोमवती टेंपो में बैठकर अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में लोधीपुर चौराहे पर वह टेंपो से उतरने के बाद पैदल गांव जा रही थीं। इसी बीच पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने सोमवती के हाथ से थैला छीन लिया और बाइक मोड़कर पीछे की ओर भाग गए। थैले में बैंक की पासबुक और 25 हजार रुपय थे। सोमवती ने बताया कि घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे के साथ कोतवाली गईं और घटना की तहरीर दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी पासबुक खोने की बात कहते हुए बैंक शाखा से पासबुक बनवा दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जांच में घटना लूट की नहीं चोरी की पाई गई है। सोमवती घटना स्थल के समीप एक चाय की दुकान पर समोसा खाने को रुकीं थीं। बाइक सवार युवक भी वहां समोसा खा रहे थे। तभी उन्होंने थैला चोरी कर लिया। सोमवती को इसकी जानकारी बाइक सवारों के जाने के बाद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed