{"_id":"5a268d074f1c1b001c8b6ec3","slug":"151512475911-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से आहत होकर युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट से आहत होकर युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माधोटांडा/पीलीभीत।खुद के साथ हुई मारपीट से आहत होकर माधोटांडा क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी शिवकुमार ने रविवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को तहेरे भाई की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में दयालपुर गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम आठ बजे उसका चचेरा भाई शिवकुमार गांव में ही किसी काम से घर से बाहर गया था। इस बीच रास्ते में एक आवारा कुत्ता उस पर भौंकने लगा। कुत्ते को भागने के लिए शिवकुमार कुत्ते पर चिल्लाया। इतने में ही वहां मौजूद गांव निवासी मिढ़ईलाल, डालचंद और ताराचंद ने शिवकुमार को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद शिवकुमार घर आ गया और खुद के साथ हुई मारपीट से आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। देर रात हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिए पीलीभीत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जहर की पुष्टि की। युवक की हालत में सुधार होने पर पीड़ित के तहेरे भाई ने मंगलवार सुबह मामले की तहरीर माधोटांडा पुलिस को दी। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मिढ़ईलाल, डालचंद और ताराचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।