फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

Mon, 18 Sep 2017 04:55 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

विज्ञापन
पीलीभीत। देवीपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय महेंद्र पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा निवासी महेंद्र पाल पुत्र रामकुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार को गांव में बनाए गए सरकारी शौचालय की रंगाई-पुताई कर शाम को घर पहुंचे। कुछ ही देर में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार वाले उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो के जरिए सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने बताया कि मजदूर की पत्नी मुन्नी देवी की पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे गुड़िया (18), अनिल (16) हैं। पहले मां और अब पिता की मौत के बाद बच्चों के पालन पोषण को लेकर संकट की स्थिति बन गई है। हर कोई इसको लेकर खासा आहत दिखाई दिया।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed