{"_id":"5b2a9f264f1c1b8c278b6e1b","slug":"141529519910-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
क्रासर...
महिला के पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर/जोगराजपुर। दहेज में पचास हजार रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव नजीरगंज निवासी 19 वर्षीय मीना की गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मीना के भाई गांव निजामपुर निवासी मोहन की ओर से मीना के पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव निजामपुर निवासी मोहन ने बताया कि उसकी बहन मीना देवी की शादी मार्च 2018 में गांव नजीरगंज निवासी राजाराम के पुत्र मैकूलाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से मीना को कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में पचास हजार रुपये की नगदी और बाइक की मांग की जाने लगी। असमर्थता व्यक्त की गई थी तो उसकी बहन से मारपीट भी शुरू कर दी गई। उत्पीड़न की शिकायत उसकी बहन ने मायके पहुंचकर की थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मीना की मंगलवार को दम घोटकर हत्या कर दी गई। दहेज हत्या की सूचना पर सीओ अनुराग दर्शन, एसओ सेहरामऊ राजकुमार भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि मोहन की ओर से मैकूलाल, उसके पिता राजाराम, मां सुशीला देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।