{"_id":"5ad79ec24f1c1ba6018b5502","slug":"141524080322-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फखरपुर का बिल्लू रेलवे स्टेशन पर मिला मृत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फखरपुर का बिल्लू रेलवे स्टेशन पर मिला मृत
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर के रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी ग्रामीण मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ग्रामीण को जहर खुरानी गिरोह का शिकार मानकर जांच करने में जुटी है।
मृतक बिल्लू उर्फ बलराज (50) पुत्र उदय सिंह था, जो तहसील क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी था। बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली की कि वह रेलवे स्टेशन पर मरणासन्न अवस्था में है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी ले गई, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक किसी जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना हो सकता है। पूरे मामले की जांच के बाद ही सच पता चलेगा। मृतक बिल्लू गांव के ही एक युवक की हत्या के मामले में जेल भी गया था। बाद में मौत का वह प्रकरण झूठा निकला था।