{"_id":"5c56d40fbdec227376727a86","slug":"131549194255-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसुरी के गोदाम में लगी आग, एक स्कूटी भी जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीलीभीत। रविवार को बांसुरी के एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख आसपास के लोग जमा हुए और बमुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निकांड में गोदाम में रखे सामान के साथ एक स्कूटी भी जल गई। आग से करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान है। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। मोहल्ला बुजकसवान निवासी बांसुरी कारोबारी शरीफ अहमद का मोहल्ले में ही गोदाम हैं। इसमें बांसुरी का स्टॉक रखा रहता है। इसके अलावा उनके यहां पर रहने वाले उर्दू अनुवादक बरकत अहमद कादरी की स्कूटी भी गोदाम में खड़ी रहती है। रविवार दोपहर करीब दो बजे गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर शरीफ अहमद भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एकजुट होकर पानी और रेत की मदद से उस पर काबू किया। शरीफ अहमद ने बताया कि हादसे में करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।