{"_id":"5c042d2cbdec2241c76927cd","slug":"131543777580-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट करने पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट करने पर मुकदमा
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मुकदमा
मझोला (पीलीभीत)। इस्लाम धर्म के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मझोला के गुलड़िया निवासी मो. मोबिश ने आरोप लगाया कि सोमवार को क्षेत्र के रहने वाले मदन कुमार ने फेसबुक पर इस्लाम धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। देर शाम मोबिश ने आपत्तिजनक पोस्ट भेजने वाले पर कार्रवाई और फेसबुक से यह पोस्ट हटवाने की मांग को लेकर मझोला थाने में तहरीर दी। देर शाम मामले की जानकारी पर सीओ योगेंद्र कुमार भी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष नरेश कश्यप ने बताया कि आरोपी मदन के खिलाफ माहौल को खराब करने की कोशिश के आरोप में धारा 66ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।