फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फंदे पर लटका मिला महिला का शव

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Fri, 25 Jan 2019 12:02 AM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
बीसलपुर। संदिग्ध हालात में मोहल्ला दुर्गाप्रसाद की रहने वाली 38 वर्षीय पुष्पा देवी की मौत हो गई। उनका शव ससुराल में रस्सी के बने फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले महिला द्वारा आत्महत्या करने की बात कहते रहे, जबकि सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने भी मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। कस्बा बरखेड़ा के मोहल्ला कुंदनपुर निवासी पप्पू शर्मा ने बताया कि उनकी बहन पुष्पा देवी की शादी 19 साल पहले बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी कमलेश से हुई थी। उसके 13 वर्षीय पुत्र ऋषभ, चार वर्षीय रितिक और तीन माह की पुत्री पूजा है। बृहस्पतिवार सुबह पुष्पा देवी का शव ससुराल स्थित कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। गांव वालों से सूचना मिलने पर कुछ ही देर में मायके वाले आ गए। फंदे पर लटका पुष्पा का शव देख दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते थे। बीमार होने पर पुष्पा का इलाज नहीं कराया जाता था। मांग पूरी न करने पर पुष्पा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसी के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। भाई ने पति कमलेश, ससुर पूरनलाल, सास सावित्री, देवर अशोक, सतीश, ननद लज्जावती, चचिया ससुर छोटेलाल और ददिया ससुर ओमकार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति कमलेश को हिरासत में ले लिया है। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर जानकारी की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर बीसलपुर को तहरीर के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed