फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सलावतपुर खेड़ी में चलीं गोलियां, पांच घायल

सलावतपुर खेड़ी में चलीं गोलियां, पांच घायल

Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सलावतपुर खेड़ी में चलीं गोलियां, पांच घायल
सलावतपुर खेड़ी में चलीं गोलियां, पांच घायल
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी में लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में गोलियां चल गईं और खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर कई लोगों को हिरासत में लिया है। फायरिंग के दौरान गांव में दहशत फैल गई। घटना के बाद से गांव में तनाव है। मौके पर पुलिस तैनात है और दोनों पक्षों को शांत किया गया है।
खेकड़ा थाना क्षेत्र का सलावतपुर खेडी गांव मुस्लिम बाहुल्य गांव है। यहां दो पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया कि एक पक्ष के खेतों में खड़ी ज्वार को दूसरे पक्ष ने चारे के लिए खरीद लिया था। शुक्रवार को पहले पक्ष का युवक ज्वार के पैसे लेने गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद कहासुनी संघर्ष में बदल गई। पता चलने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस बीच दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में जमकर फायरिंग भी हुई। इसमें एक पक्ष के साहिल की गर्दन पर गोली लगी। फरीद के हाथों में छर्रे लगे। संघर्ष में नौशाद, शौकत, असरत सहित दोनो पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर खेकड़ा थाना पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस के हाथ पांव पूूल गये। पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षो के घायलों को खेकड़ा सीएचसी पर लाकर उपचार के लिये भर्ती कराया। सीएचसी पर दोनो पक्षों के भारी संख्या में लोग भी पहुंच गए। जहां से हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। गांव में तनावपूर्ण शांति है। दूसरी ओर, घटना को लेकर ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि दोनो पक्षों के घायलों का दिल्ली में उपचार चल रहा है। दोनों ओर से तहरीर दी गई है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed