{"_id":"5ad79eb34f1c1b320a8b54d8","slug":"121524080307-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा गांव में आठ बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ा गांव में आठ बीघा गेहूं की फसल जली
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत) ।
क्षेत्र के बड़ागांव में विद्युत चिंगारी से लगी आग से चार किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों और दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के बड़ागांव निवासी किसान राजीव शर्मा, नाजिम, रिंकू व सचिन के खेतों के ऊपर से जर्जर हाल विद्युत लाइन गुजार रही है। बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे जर्जर हाल विद्युत तार से निकली चिंगारी से किसानों की गेहूं की फसल में आग लग गई। और कुछ ही देर में आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। गेहूं की फसल में आग लगी देख आस पास के खेतों में कार्य कर रहे किसान दौड़ और सूचना मिलने पर खेत मालिक एवं फायर कर्मी भी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मी जयप्रकाश सिंह, सतपाल सिंह आदि ने किसानों के साथ कई घंटे प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान राजीव शर्मा की तीन बीघा, रिंकू, सचिन की दो बीघा और नाजिम की तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ितों ने डीएम से हस्तक्षेप कर से जली गेहूं की फसल का मुआवजा दिलाने एवं जर्जर हाल विद्युत लाइनों को बदलवाने की मांग की।