{"_id":"5793b0694f1c1b3c50c4c880","slug":"12-5-thousand-miscreants-looted-accountant-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 12.5 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 12.5 हजार
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़त से घर लौट रहे मुनीम की बाइक को ओवरटेक कर बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद तमंचा मारकर उसके पास रखी नगदी और मोबाइल लूट लिया। ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाश फायरिंग कर भाग निकले। देर शाम हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत है।
बरखेड़ा क्षेत्र के पतरसिया गांव के निवासी उमाशंकर कस्बे की कमल ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम है। शाम आठ बजे काम निपटाकर बाइक से घर के लिए निकला। पतरासा कुंवरपुर तिराहे पर पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और ओवरटेक कर मुनीम को रोक लिया। कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उसके मुंह पर मार दिया। जिसके बाद दूसरे ने 12.5 हजार रूपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के गांव वाले मौके पर आ गए और वाहनों से पीछा कर बदमाशों को दौड़ा लिया। जिस पर बदमाशों की ओर से फायरिंग भी की गई। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। वाहन चेकिंग के आदेश पर बदमाशों को पकडने का प्रयास भी असफ ल रहा। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई है। ग्रामीणों से जानकारी कर बदमाशों को पकडने के प्रयास जारी है। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।