{"_id":"6ad4dcf8e6c1386ccb08f466","slug":"recording-found-on-mobile-reveals-the-truth-behind-five-deaths-three-arrested-including-sister-and-brother-in-law-grnoida-news-c-491-1-rgh1003-11633-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग से खुला पांच मौतों का राज, बहन-बहनोई समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग से खुला पांच मौतों का राज, बहन-बहनोई समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रबूपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए रबूपुरा स्थित नगला पदम गांव में पांच लोगो की मौत के आरोप
- घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कोई व्यक्ति घर में घुसता नहीं दिखा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा। रबूपुरा थाने के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को मृतक महेश की बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन को गिरफ्तार किया है। महेश के मोबाइल फोन में मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिकॉर्डिंग में महेश ने मौत समेत पूरे परिवार की मौत के लिए बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को जिम्मेदार ठहराया है।
नगला पदम गांव में रहने वाले महेश (37), उसकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू साक्षात (11), बेटी मिस्टी (7) और छोटे बेटे रियांश (3) के शव शनिवार सुबह घर में मिले थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य शुक्रवार रात बाहर से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद सो गए थे। महेश के मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसकी रिकॉर्ड की हुई ऑडियो मिली। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। फुटेज में कोई बाहरी व्यक्ति घर के अंदर आता हुआ नहीं दिखाई दिया। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मां के मकान को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में अब तक मकान का विवाद सामने आया है। महेश अपनी मां चंद्रवती के साथ जिस मकान में रहता था, उसे उसकी बड़ी बहन सुनीता ने कथित तौर पर मां को प्रभावित कर अपने नाम करा लिया था। मकान अपने नाम कराए जाने की जानकारी मिलने के बाद से महेश परेशान रहने लगा था। पुलिस इसी विवाद को घटना से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में दर्ज की गई प्राथमिकी
ललिता के भाई की शिकायत के आधार पर शेखर, सुनीता और सपना के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत दर्ज प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह धारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलों में लगाई जाती है। शेखर और सुनीता दिल्ली के शालीमार गांव में रहते हैं। जबकि सपना दिल्ली के खेड़ा कला में रहती है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मृतक महिला के भाई की शिकायत के आधार पर दो बहन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। - संतोष कुमार एडीसीपी ग्रेटर नोएडा।