फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नकली सोने की चेन देकर सराफ से ठगे डेढ़ हजार

नकली सोने की चेन देकर सराफ से ठगे डेढ़ हजार

Sun, 09 Sep 2018 05:36 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
नकली सोने की चेन देकर सराफ से ठगे डेढ़ हजार
नकली सोने की चेन देकर सराफ से ठगे डेढ़ हजार
विज्ञापन

चेन की कराई जांच तो हुई जानकारी
अमरिया पुलिस ने कार्रवाई के लिए व्यापारी से मांगी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। नकली सोने की चेन गिरवी डालकर जालसाज सराफा व्यापारी से डेढ़ हजार रुपये ठग ले गया। आरोपी के जाने के बाद जब सराफ ने चेन को परखा, तो वह गिलट की निकली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। जिसके बाद कार्रवाई के लिए व्यापारी से तहरीर मांगी गई है। घटना अमरिया कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कस्बा अमरिया के सराफ सुशील गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान पर शनिवार को एक व्यक्ति आया। उसने सोने की चेन गिरवी डालने की बात कही। रुपये की जरूरत का हवाला देता रहा। इसके बाद उन्होंने चेन गिरवी रख युवक को डेढ़ हजार रुपये दे दिए। आरोपी के जाने के बाद उसके द्वारा दी गई चेन को परखने के लिए सराफा व्यापारी ने जांच की। केमिकल डालते ही सोने की चेन सफेद हो गई। जिसमें पता लगा कि सोना बताकर गिरवी रखी गई चेन गिलट की है। यह देख व्यापारी ने सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अमरिया संदीप तोमर ने बताया कि सराफा व्यापारी से मौखिक सूचना मिली थी। नकली चेन देकर डेढ़ हजार रुपये ठगी का मामला बताया गया। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed