फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वारियों से लदी जीप पलटी, चालक समेत दो की मौत

वारियों से लदी जीप पलटी, चालक समेत दो की मौत

Wed, 09 May 2018 08:48 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
वारियों से लदी जीप पलटी, चालक समेत दो की मौत
लीड
विज्ञापन

09 पीबीटीपी 23,24
09 पीबीटीपी 28
सड़क हादसों में फौजी समेत चार की मौत
सवारियों से भरी जीप पलटने से गई चालक समेत दो की जान
ट्रक ने बाइक सवार फौजी को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में फौजी समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि की चार लोग घायल हो गए। हादसों में हुई मौतों की खबर सुनकर मरने वालों के घरों में कोहराम मच गया।
माधोटांडा। पुरैना गांव निवासी 33 वर्षीय महादेव पुत्र कालीपद प्राइवेट चालक थे। वह खटीमा से रमनगरा के बीच जीप से सवारियों को लाते ले जाते थे। बुधवार दोपहर को जीप से सवारियां लेकर खटीमा से रमनगरा आ रहे थे। जीप में करीब 20 सवारियां भरी हुई थी। गभिया-रमनगरा शारदा सागर डैम मार्ग पर नगरिया कट के पास पहुंचते ही अचानक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महादेव और हरभजन सिंह की मौत हो गई। जसपुर (उत्तराखंड) के कलियावाला गांव निवासी 27 वर्षीय हजरभजन सिंह पुत्र मक्खन सिंह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार संग टाटरगंज हजारा जा रहे थे। हरभजन की मां प्रीतम कौर, पत्नी परमजीत कौर और दो वर्षीय बेटी ममता सहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा छह अन्य सवारियों को मामूली चोट आई। हादसे की सूचना मिलने पर एसएचओ माधोटांडा इंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर (बारी बुझिया) निवासी सुखदेव सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह सात साल पहले फौज में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती वर्तमान समय में सिख रेजीमेंट मणिपुर में चल रही थी। 30 अप्रैल को 14 दिन की छुट्टी लेकर सुखदेव घर आए हुए थे। बुधवार को गांव के निवासी रमेश के साथ बाइक से पूरनपुर जाने को निकले। बाइक सुखदेव चला रहे थे। असम हाईवे पर मोहनपुर और कढ़ेरचौरा गांव के बीच पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रमेश गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद इकट्ठा हुई भीड़ ने ट्रक को मय चालक धर दबोचा। पूछने पर चालक ने अपना नाम बिहार के हाजीपुर वैशाली निवासी रामबाबू बताया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। घायल को सीएचसी में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया है। एसएसआई उदयवीर सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई गुरवचन से मिली तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी ट्रक चालक पुलिस की हिरासत में है। फौजी की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसके तीन भाई सतनाम सिंह, वलदेव सिंह और गुरवचन हैं। उसकी शादी करीब दो साल पहले राजी कौर से हुई थीश। जिससे उसको नौ माह की पुत्री है।
अमरिया। बरेली हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अमरिया कस्बे से चार किलोमीटर आगे मंगलवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार सुबह पास के ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव की हालत देख प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का प्रतीत हो रहा है। उसके कपड़ों की तलाशी लेने के बाद कोई ऐसा क्लू नहीं मिल सका है। जिससे उसकी पहचान कराई जा सके। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों की मदद लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शव पुलिस कब्जे में रखेगी। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
0
पीएम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि
पीलीभीत। मंडी समिति परिसर में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। उसके हल्द्वानी का रहने वाला होने की आशंका जताई जा रही थी। दूसरे दिन बुधवार को उसकी शिनाख्त को लेकर तो पुलिस कामयाब नहीं हो सकी है, लेकिन मौत की वजह पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गई है। जिससे पुलिस को खासा राहत मिली है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में युवक की मौत बीमारी से होना बताया गया है।


000
बिना फिटनेस के दौड़ रहे डग्गामार वाहन, अफसर मेहरबान
हादसे के बाद फिर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा/ पीलीभीत।
खटीमा से रमनगरा के लिए सवारी लेकर आ रही जीप के अनियंत्रित होकर पलटने के बाद दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही बुधवार दोपहर को मौके पर आसपास के काफी ग्रामीण जमा हो गए। जिसके बाद एक बार फिर हादसे के पीछे डग्गामारी में चल रहे बिना फिटनेस के वाहनों को लेकर प्रशासन कटघरे में खड़ा दिखाई दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन की मिलीभगत से खटीमा-रमनगरा मार्ग पर धड़ल्ले से यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। चंद रुपये कमाने की होड़ में वाहनों में नियत से काफी अधिक कभी 20 तो कभी इससे भी ज्यादा सवारियां बैठाई जाती है। इनको चेक करने का काम न तो परिवहन विभाग करता है, न ही पुलिस। इन वाहनों की फिटनेस भी नहीं है। जिस वाहन से हादसा हुआ, उसके बारे में भी एक बात निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस जीप की स्टेयरिंग रॉड टूटी हुई थी। उसको जैसे-तैसे बांधा हुआ था और बिना सही कराए ही सवारियों को लाया-ले-जाया जा रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस से भी नाराजगी जताई। यह भी कहा कि दो मौतों सबक लेते हुए महकमा अब तो नींद से जाग जाए। ऐसा दुखद हादसा दोबारा न हो, इसके लिए डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे वाहनों पर शिकंजा कसने की मांग की गई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसएचओ इंद्र सिंह ने ऐसे वाहनों की चेकिंग कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर भीड़ को शांत कराया।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed