{"_id":"5c66f03abdec2273684226b8","slug":"111550250042-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने जेवरात, बर्तन, कपड़े उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने जेवरात, बर्तन, कपड़े उड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बंद घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने सोने, चांदी के जेवरात, बर्तन, कपड़ा सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर में आग लगा दी। घर से निकलकर भाग रहे एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ढका जमीमा पूरनपुर निवासी रहीसुद्दीन की बेवा अनीसा बेगम की ओर से मोहल्ला के ही लाला उर्फ अनीस और सरताज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 12 फरवरी की रात की है। अनीसा ने बताया कि वह मजदूरी करने जयपुर गई थी। बंद घर में चोरों ने पड़ोसी ईशर अली की ओर से दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। चोरों ने घर से सोने का टीका, हार, कंगन, चांदी की दो जोड़ी पायल और बर्तन सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। बाद में घर में आग लगा दी। पड़ोस में रहने वाली उसकी ननद शमशुल निशा ने घर से धुआं निकलते देख शोर-शराबा किया। इस पर लोगों ने घर से निकलकर भाग रहे सरताज को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पूरनपुर पहुंची अनीसा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अनीसा की ओर से मोहल्ला निवासी सरताज, लाला उर्फ अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सौंपे गए सरताज से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।