फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्वाट टीम के हत्थे चढ़ा दो हजार का इनामी

स्वाट टीम के हत्थे चढ़ा दो हजार का इनामी

Mon, 27 Nov 2017 07:16 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
स्वाट टीम के हत्थे चढ़ा दो हजार का इनामी
पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला
गैर इरादतन हत्या के मामले में सात अक्तूबर से चल रहा था फरार
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में हुई थी वारदात


पीलीभीत। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी इनामी बदमाश को सोमवार को स्वाट टीम ने धर दबोचा। बदमाश पर दो हजार का इनाम रखा गया था। उसने डेढ़ माह पहले मामूली कहासुनी के बाद बांके से हमला कर किसान रामेश्वर दयाल की हत्या की दी थी। बीसलपुर से गिरफ्तारी करने के बाद उसका चालान कर दिया गया है।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी रामेश्वर दयाल का सात अक्तूबर की सुबह मोहल्ले के निवासी सलारू पुत्र पूरनलाल से विवाद हो गया था। दोनों के बीच दिन में कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर शाम दोनों दोबारा आमने-सामने आ गए थे। इसमें बांके से किए गए वार से रामेश्वर दयाल घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिवार वालों से मिली तहरीर पर बीसलपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी आरोपी सलारू को पुलिस नहीं पकड़ सकी। उस पर एसपी कलानिधि नैथानी ने दो हजार का इनाम घोषित कर दिया। थाना पुलिस को लगातार चकमा दे रहे हत्यारोपी की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम को लगाया गया। डेढ़ माह बाद सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने एसआई वेदपाल सिंह, कांस्टेबल हरीश शर्मा, मनोज महर, अतेंद्र प्रताप सिंह, उदयवीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, मोहम्मद अली के साथ कस्बा बीसलपुर में दबिश देकर आरोपी सलारू को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि लंबे समय से आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे थे। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed