{"_id":"59c4e6054f1c1b7d688b5fa0","slug":"111506076165-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की दवा लेकर लौट रहे किसान की हादसे में मौत, मौसेरा भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की दवा लेकर लौट रहे किसान की हादसे में मौत, मौसेरा भाई घायल
Updated Fri, 22 Sep 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। सितारगंज हाईवे पर जहानाबाद के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बरेली से पिता की दवा लेकर लौट रहे नानकमत्ता (उत्तराखंड) के ग्राम सिसइया खेड़ा निवासी राज सिंह की मौत हो गई। जबकि उसका मौसेरा भाई बलजीत सिंह घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम सिसइया खेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय राज सिंह पुत्र कृष्ण सिंह खेती करते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने मौसेरे भाई हर्रइया निवासी बलजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह के साथ पिता कृष्ण सिंह की दवा लेने बरेली गए थे। देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहे थे। सितारगंज हाईवे पर जहानाबाद के पास पहुंचते ही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने राज सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर रात में ही परिवार वाले पीलीभीत पहुंच गए। प्राथमिक इलाज के बाद घायल बलजीत को एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। शुक्रवार सुबह अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से हादसे की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
-----------