फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूर की मौत, भाई घायल

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूर की मौत, भाई घायल

Sat, 01 Jul 2017 07:15 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूर की मौत, भाई घायल
विज्ञापन

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बीसलपुर रोड पर गोपी कॉलोनी के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर राजाराम सागर (45) की मौत हो गई और छोटा भाई घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल की हालत गंभीर है।

भुता (बरेली) के परेवा कुईंया गांव निवासी राजाराम सागर पुत्र सेवाराम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार सुबह वह अपनी ससुराल न्यूरिया के वसंतापुर गांव आए। उनके साथ छोटा भाई बादशाह सिंह भी था। दोपहर को ससुराल से दोनों भाई बाइक से घर के लिए निकले। बीसलपुर होते हुए अपने गांव जा रहे थे। बीसलपुर रोड पर गोपी कॉलोनी के पास पहुंचते ही बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। यह देख चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बादशाह को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने हादसे की सूचना परिवारीजनों को दी। जिस पर परिवार वाले बरखेड़ा पहुंचे। मृतक के तीन बच्चे शोभरन (25), विपिन (22) और गौरव (18) है। हादसे के बाद से पत्नी प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed