{"_id":"5a1858904f1c1bc5758b4f0a","slug":"101511544976-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मृत प्रवासी पक्षियों समेत एक शिकारी दबोचा, एक भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 मृत प्रवासी पक्षियों समेत एक शिकारी दबोचा, एक भागा
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी पक्षियों का बसेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। वनकर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर शारदा डैम इलाके में बृहस्पतिवार शाम को छापामारी कर एक शिकारी को 12 मृत प्रवासी पक्षियों समेत दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। लोगों ने आरोप लगाया कि वनकर्मियों ने शिकारी से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया।
शारदा डैम में प्रवासी पक्षियों का अवैध शिकार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना शिकारियों द्वारा प्रवासी पक्षियों को मारकर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम नौजल्हा वन चौकी के वन दरोगा को मुखबिर ने शारदा डैम इलाके में प्रवासी पक्षियों के शिकार होने की जानकारी दी। इस पर वन दरोगा के नेतृत्व में टीम ने शारदा डैम के किनारे घेराबंदी की। टीम ने महाराजपुर के एक शिकारी को दबोच लिया। उसके सामान की तलाशी लेने के दौरान एक बोरे में 12 मृत प्रवासी पक्षी मिले। हालांकि पकड़े गए शिकारी का एक साथी भागने में सफल रहा। वनकर्मी शिकारी को लेकर वन चौकी पहुंचे। बताते हैं कि कुछ देर बाद ही गांव के और शिकारी भी पहुंच गए। आरोप है कि इस मामले को रेंज कार्यालय ले जाने के बजाए वन चौकी में ही मामला निपटा लिया गया। इधर, बृहस्पतिवार देर शाम भी वनमहोलिया के एक शिकारी को मृत प्रवासी पक्षियों के साथ पकड़ा गया, लेकिन उसे भी छोड़ दिया गया।
मृत प्रवासी पक्षी के साथ एक युवक को पकड़े जाने व उसके साथी के भाग जाने की बात सामने आई है। संबंधित वन दरोगा को निर्देशित कर केस काटा गया है। उच्चाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी जाएगी। उनसे मिले दिशा निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अनिल शाह, वन क्षेत्राधिकरी