{"_id":"63e5b1c6d8c918736e02adcc","slug":"crime-pilibhit-news-bly5124221137-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: मां के रुपये न देने से नाराज युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: मां के रुपये न देने से नाराज युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
फोटो- 9 मृतक बुद्धसेन का फाइल फोटो।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के रुपये न देने से नाराज युवक ने की आत्महत्या
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के गांव छोटी फुलेहर निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह पास के ही गांव सौकतनगर के रास्ते पर पीपल के पेड़ से लटका मिला। राहगीरों की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन का कहना है कि मां के रुपये न देने से नाराज होकर युवक बुधवार को घर से चला गया था। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव छोटी फुलेहर निवासी बेनीराम ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र बुद्धसेन बुधवार को घर पर था। उन्होंने बताया कि बुद्धसेन ने अपनी मां से कुुछ रुपये मांगे थे, रुपये देने से मना करने पर वह नाराज हो गया। कहासुनी होने के बाद घर से चला गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गांव के पास सौकतनगर मार्ग किनारे एक पीपल के पेड़ से बुद्धसेन का शव लटका मिला।
राहगीरों ने युवक को पहचान लिया और परिजन को सूचना दी। सूचना पर न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी रोहित कुुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वाले मां के रुपये न देने से नाराज होकर घर से जाने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद