फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, शिकायत पर भाइयों को पीटा

Tue, 31 Jan 2023 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की शिकायत करने गए परिवार वालों को युवक के परिजनों ने पीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना एक गांव में सोमवार शाम नौ बजे की है। जीवन खां का युवती के घर आना-जाना था। सोमवार शाम नौ बजे जीवन ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर-शराबे पर युवती के भाइयों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। मगर आरोपी चकमा देकर भाग गया। युवती के भाई आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी जीवन खां ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर युवती के दो भाइयों से गाली-गलौज कर जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पीड़ित युवती के भाई की ओर से जीवन खां, बद्दल खां, महबूब खां, कौशर खां, नरगिस बेगम, असफाक खां, मफीदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed