{"_id":"63431bb818dac80ed066bc08","slug":"crime-pilibhit-news-bly500292547","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पति के उसके परिवार में ही एक महिला से थे नाजायज संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पति के उसके परिवार में ही एक महिला से थे नाजायज संबंध
Mon, 10 Oct 2022 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:36 AM IST
सार
न्यूरिया के गांव जटापुरा निवासी रामबिलास ने बताया कि 2018 में उन्होंने अपनी पुत्री रिंकी की शादी बरेली के हाफिजगंज के गांव कमुआ निवासी शिशुपाल से की थी। बेटी के ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
रिंकी का फाइल फोटो।
- फोटो : Dc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के न्यूरिया की रहने वाली विवाहिता रिंकी की तीन दिन पहले उसके पति शिशुपाल ने रुद्रपुर में गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी पंखे पर लटककर आत्महत्या का कोशिश की। शिशुपाल बच गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
न्यूरिया के गांव जटापुरा निवासी रामबिलास ने बताया कि 2018 में उन्होंने अपनी पुत्री रिंकी की शादी बरेली के हाफिजगंज के गांव कमुआ निवासी शिशुपाल से की थी। पुत्री के ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि शिशुपाल के उसके परिवार में ही एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी उनकी पुत्री को हो गई थी। विरोध करने पर दूसरी महिला ने जान से मारने की धमकी भी उनकी बेटी को दी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि शिशुपाल ने भी रिंकी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 30 जनवरी को न्यूरिया थाने में शिकायत की गई। परिवार परामर्श केंद्र में समझौता होने पर शिशुपाल पुत्री को लेकर रुद्रपुर चला गया और किराये के मकान में रहने लगा। रुद्रपुर में वह फैक्टरी में नौकरी करता था। रामविलास का कहना है कि सात अक्तूबर को सुबह चार बजे शिशुपाल ने गला दबाकर रिंकी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। मगर वह बच गया। रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन