फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बिटिया से दरिंदगी : छात्राओं में गुस्सा और रोष, सड़कों पर उतरीं

Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
डिग्री कॉलेज चौराहे में बिटिया को इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बरखेड़ा के एक गांव में छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में सोमवार को छात्राओं ने डिग्री कॉलेज चौराहे के पास प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आक्रोशित छात्राओं का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से छात्रा के साथ घटना हुई है। दोषियों की गिरफ्तारी और बरखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चौराहे पर सोमवार को सपा के प्रदेश सचिव सतनाम सिंह और जिला महासचिव युसूफ कादरी के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे उपाधि महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के चलते छात्रा के साथ दरिंदगी हुई है। अभी तक पुलिस दोषियों को नहीं पकड़ पाई है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गया है। आक्रोशित छात्राओं की मांग थी कि दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। बरखेड़ा इंस्पेक्टर को निलंबित कर सीबीआई जांच कराई जाए। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद समाप्त कर दिया। छात्राओं का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के चलते छात्राएं सुरक्षित नहीं है। इससे उन्हें शिक्षण कार्य में भी दिक्कत हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में स्वाति मिश्रा, काजल, आशी, दिपांशी, शिवानी, नंदनी, कोमल, कीर्ति, वैष्णवी समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जिले में इस जघन्य वारदात से हम सभी सदमे में हैं। जब से खबर सुनी है तब से मन बहुत परेशान है। छात्राओं का पढ़ना मुश्किल हो रहा है। इस घटना की निष्पक्ष जांच और फास्ट ट्रैक सुनवाई कराई जाए। - रक्षंदा कुमारी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा की घटना निंदनीय है। छात्रा के साथ हुई हैवानियत के बाद अभी तक दोषियों को नहीं पकड़ा गया। पुलिस अलर्ट रहती, तो शायद छात्रा के साथ ऐसी घटना नहीं होती। मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। - स्वाति मिश्रा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed