{"_id":"6192afb4602cf1301f383e6b","slug":"crime-pilibhit-news-bly4662522105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पकड़े जाएं दरिंदें, तभी मिलेगा बिटिया को इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पकड़े जाएं दरिंदें, तभी मिलेगा बिटिया को इंसाफ
विज्ञापन
बरखेड़ा थाना।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए पीड़ित परिवार ने सोमवार को बरखेड़ा थाने में धरना दिया। परिवार का कहना था कि दोषी जल्द पकड़े जाएंगे, तभी बिटिया को इंसाफ मिलेगा। इसके अलावा कई संगठनों ने भी परिवार को समर्थन दिया है।
दरिंदगी की शिकार हुई बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए माता-पिता और भाई ने सपा के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को बरखेड़ा थाने में धरने पर बैठ गए। पीड़ित परिवार का कहना था कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक धरने पर बैठक रहेंगे। थाने के इंस्पेक्टर ने परिवार वालों को समझाने की कोशिश की, मगर परिवार के लोग नहीं माने। परिवार वालों ने कहा कि बिटिया को इंसाफ तभी मिलेगा जब दोषी पकड़ जाएंगे और उनको सजा हो जाएगी। इसके अलावा सरकारी नौकरी, एक करोड़ की आर्थिक सहायता और एक शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। थाने में पहले से ही मौजूद एसपी दिनेश कुमार पी ने परिवार वालों से वार्ता की और जल्द ही घटना के खुलासा का आश्वासन दिया। बीसलपुर एसडीएम राकेश गुप्ता ने मांगों को जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद साढ़े चार बजे परिवार वाले धरना खत्म कर घर लौट गए।
आज हड़ताल पर रहेंगे वकील
संयुक्त बार एसोसिएशन के सचिव कुलदीप अवस्थी ने बताया कि बरखेड़ा में नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करना गंभीर अपराध है। बरखेड़ा कांड ने सामाजिक ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने बताया कि बरखेड़ा कांड के विरोध में 16 नवंबर को जिला मुख्यालय के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अदालती कामकाज ठप रहेगा।
विज्ञापन
भाकपा करेगी आंदोलन
पूरनपुर भाकपा (माले) की तहसील कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में बरखेड़ा में छात्रा से दुष्कर्म, हत्या पर रोष व्यक्त किया गया। भाकपा माले नेता और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं, बच्चियां पूरी तरह असुरक्षित हैं। भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा साबित हो गया है। बरखेड़ा में हुई घटना ने भाजपा के कानून के राज से पर्दा उठ गया है। साबित हो गया है कि अपराधियों और हत्यारों का मनोबल ऊंचा हुआ है। उन्होंने तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में देवाशीष राय, देवीदयाल, मारिया, सईद अहमद, माया देवी, छुन्नू खां, नगीना, प्रहलाद आदि थे।