फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

ऑटो में सवार महिला से चालक और हेल्पर ने किया दुष्कर्म

Sun, 14 Nov 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा/पीलीभीत। बीसलपुर से ऑटो पर सवार होकर लौट रही महिला के साथ ऑटो चालक और हेल्पर ने छेड़खानी के बाद दुष्कर्म किया। रात्रि गश्त कर रहे सिपाही और होमगार्ड ने चीख सुनीं, तो पीछाकर ऑटो के साथ आरोपी भी पकड़ लिए। पुलिस की तहरीर पर पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में महिला के बयान के आधार पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात एक महिला ऑटो में सवार होकर बीसलपुर से पीलीभीत जा रही थी। आरोप है कि बीसलपुर से निकलते ही रास्ते में ऑटो चालक और उसका हेल्पर चलते हुए ऑटो में छेड़छाड़ करने लगा। जिसका वह लगातार विरोध कर रही थी। महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म भी किया। महिला चीख चिल्ला रही थी। इसी दौरान रात्रि गश्त कर रहे सिपाही सचिन कुमार त्यागी और होमगार्ड सुरेश पाल ने महिला को बचाने के लिए ऑटो का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर जाकर जाकर पुलिस कर्मियों ने ऑटो को घेर लिया और महिला को दोनों से बंधन मुक्त कराया। ऑटो और दोनों आरोपियों को पकड़कर बरखेड़ा थाने लेकर आए। महिला के तहरीर के आधार पर बरखेड़ा थाना के गांव ज्योहरा निवासी रजत पुत्र संतोष और उत्तराखंड के ऊधम सिंह के थाना किच्छा के गांव चुटकी देवरिया निवासी शिवम उर्फ शुभम पुत्र वशिष्ठ चौधरी के खिलाफ पहले 354 का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसके बयान के आधार पर धारा 376डी /34 आईपीसी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

महिला के साथ ऑटो चालक और हेल्पर ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया था। गश्त कर रहे सिपाही और होमगार्ड ने आरोपियों से महिला को छुड़ाकर दोनों को पकड़कर थाने ले आए। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान करा दिया गया है।- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed