{"_id":"618d6d455ca08836082e4189","slug":"crime-pilibhit-news-bly465825198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान से दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान से दो लाख की चोरी
विज्ञापन
गजरौला में चोरों द्वारा तोड़ा गया दरवाजा।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सराफ की दुकान से पीछे से छत पर चढ़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान से आठ हजार की नकदी समेत करीब दो लाख का सामान उड़ा लिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कसबा गजरौला में सुहास रोड स्थित अमर कुमार की सराफा की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार कर शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान के पीछे से छत पर चढ़ गए। लिंटर में जाल लगाने के लिए छोड़ी गई जगह से दुकान के अंदर घुस गए और अंदर के दरवाजा तोड़ दिया। दुकान से चेारों ने चांदी के 25 सिक्के, एक किलो पुरानी चांदी, पांच चांदी की पूजा प्लेट, एक ग्राम सोने के फूल और आठ हजार नकदी, एक एलईडी समेत दो लाख का सामान चुरा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान मालिक सुबह खोलने पहुंचा, तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पुलिस, सीओ सिटी, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज में घटना को पुलिस ने देखा। थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि दुकान से एक एलईडी चोरी गई है। दुकान निर्माणाधीन है। इस लिए दुकानदार शाम को दुकान बंद करने के बाद सामान घर लेकर चले जाते है। घटना का रिपोर्ट दर्जकर ली गई है।
दो माह पहले भी हो चुकी है चोरी
दो माह पूर्व कस्बा में सियाराम के घर नकदी समेत करीब साढ़े चार चार लाख की चोरी हुई थी। मगर अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका। इसी दौरान बुधवार की रात फिर से कस्बे में चोरी हो गई।