{"_id":"618030403c3e1b75e37ccee8","slug":"crime-pilibhit-news-bly464900280","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। गांव निसावां निसैयां में तीन माह पूर्व एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मृतक की मां तिलक देवी की ओर से गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
थाना अमरिया क्षेत्र के गांव निसावां निसैयां निवासी तिलक देवी ने बताया कि उसका पुत्र महेंद्र आठ जुलाई को गांव में ही धान के खेत में निराई करने गया था। शाम तक वापस घर नहीं लौटा तब परिवार के लोग उसे तलाश करने के लिए खेत पर पहुंचे। देखा कि एक पेड़ पर महेंद्र का शव लटका हुआ था। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसमें उसकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया। परिवार के लोगों ने गांव के निवासी चंद्रसेन, कय्यूम, वीरेंद्र के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद