{"_id":"6158aadc8ebc3e0997371847","slug":"crime-pilibhit-news-bly4616406159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : बीच सड़क होमगार्ड को रायफल छीनकर बट से पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : बीच सड़क होमगार्ड को रायफल छीनकर बट से पीटा, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
घायल होमगार्ड मोहम्मद इरशाद।
- फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। ईदगाह चौराहे पर बेतरतीब खड़े टेंपो को हटाने के लिए कहने पर कुछ चालक होमगार्ड से भिड़ गए। यातायात संभालने के लिए ड्यूटी कर रहे कोतवाली के होमगार्ड को पटककर पीटा। उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि होमगार्ड को उसकी ही रायफल छीनकर बट से उसे पीटा गया। पुलिस ने पिता पुत्रों समेत तीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोहम्मद इरशाद ने बताया कि वह बीसलपुर कोतवाली में तैनात है। शनिवार को नगर के ईदगाह चौराहे पर यातायात व्यवस्था की ड्यूटी कर रहा था। सुबह 10.30 बजे एक चालक ने अपना टेंपो चौराहे पर आड़ा तिरछा खड़ा कर दिया था, जिससे जाम लगने लगा था। मोहम्मद इरशाद ने चालक से टेंपो हटाने को कहा। चालक ने टेंपो हटाने में विलंब किया, तभी होमगार्ड ने अपने दूसरे साथी मोहम्मद सलीम की मदद से टेंपो को वहां से बलपूर्वक हटा दिया। चालक और उस पर सवार दोनों लोग उस समय चले गए और दोपहर 12.30 बजे डंडे लेकर चौराहे पर आ गए। उन लोगों ने टेंपो सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उतर कर मोहम्मद इरशाद पर हमलावर हो गए। हमलावरों ने मोहम्मद इरशाद से गाली-गलौज किया, सड़क पर पटक-पटककर पीटा, उसकी वर्दी फाड़ दी। हमलावरों ने मोहम्मद इरशाद की रायफल छीनकर उसी रायफल की बट से उसे पीटा। साथी होमगार्ड जवान मोहम्मद सलीम ने मोहम्मद इरशाद को बचानेे का काफी प्रयास किया लेकिन वह बचा नहीं पाया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई लेकिन हमलावरों के काफी ज्यादा आक्रामक होने के कारण किसी की बीच बचाव की हिम्मत नहीं पड़ी। इसी दौरान मोहम्मद सलीम ने कोतवाली पुलिस को फोन पर मामले सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश त्यागी भारी संख्या में पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर अपना टैपो मौके पर ही छोड़कर गलियों मे होते हुए भाग गए। हालांकि पुलिस ने हमलावरों की तलाश में उसी समय काफी छानबीन की लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। घायल होमगार्ड ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर गाली-गलौज, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में रिपेार्ट दर्ज कर ली गई हेै। रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के ही गांव मटेना निवासी सियाराम और उनके पुत्रों सोनू, मोनू को नामजद किया गया है। घायल होमगार्ड को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।