{"_id":"614f78038ebc3e0b9e3e3ad5","slug":"crime-pilibhit-news-bly460869137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद दर्ज हुई लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद दर्ज हुई लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे पर महिला से कुंडल लूट की घटना के पांच दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की। हालांकि अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल सका।
यह घटना असम गोमती गुरुद्वारा के समीप मंगलवार को अपराह्न सवा 12 बजे हुई थी। शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव पोखरापुर निवासी वीरेंद्र कुमार मंगलवार को अपनी सास गांव पुन्नापुर निवासी गंगादेवी को दवाई दिलाने बाइक पर शाहगढ़ जा रहे थे। असम हाईवे पर गोमती गुरुद्वारा के समीप पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने गंगादेवी के दोनों कुंडल लूट लिए थे। इस घटना के बाद गंगादेवी बेहोश हो गई थीं। वीरेंद्र ने बदमाशों का पीछा किया था, लेकिन कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने अब वीरेंद्र की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल क्राइम वीरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने अब तहरीर दी।