फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

इनामी बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, पकड़ा गया

Tue, 07 Sep 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा। कई गंभीर मुकदमों में वांछित बदमाश को पकड़ने के लिए रविवार रात पुलिस ने रपटा पुल के पास पहुंच गई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया हालांकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदमाश पिपरगहना के पास मौजूद हैं। इस पर टीम के साथ गिरफ्तार करने के लिए पिपरगहना चौराहे से पहले रपटा पुल के पास पहुंचे। जहां बदमाश महरू उर्फ शहरोज ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। इस पर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में महरू को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने महरू के पास से तमंचा, दो कारतूस , 4500 रुपये बरामद किए। एसओ ने बताया कि महरू 25 हजार का इनामी बदमाश है। उस पर थाना एंव शाहजहांपुर जिला में मुकदमे पंजीकृत हैं। फरार साथी बब्लू उर्फ हनीफ का नाम भी प्रकाश में आया है। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed