{"_id":"60dcc3b68ebc3ec3093dc951","slug":"crime-pilibhit-news-bly451616745","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को घर से ले जाकर कैमरा लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को घर से ले जाकर कैमरा लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। बरात की वीडियोग्राफी कराने का बहाना कर घर से ले गए युवक से वीडियो कैमरा समेत करीब सवा लाख का सामान लूट लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लखीमपुर के कस्बा बिजुआ निवासी फोटोग्राफर संदीप कुमार ने बताया कि वह शादी-पार्टी में वीडियोग्राफी करता है। पिछले दिनों दो व्यक्ति संदीप के पास आए और बरात में वीडियोग्राफी करने के लिए तय किया था। बरात बीसलपुर में जाना बताया था। मंगलवार को शाहजहांपुर से दो युवक उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए। रास्ते में में पीलीभीत रोड पर कासिमपुर मोड़ के पास पहुुंचने पर उन्होंने बाइक रोक ली और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। संदीप का कैमरा, चिप, बैटरी, हार्ड डिस्क समेत करीब सवा लाख का सामान लूट लिया। संदीप के विरोध करने पर तमंचे की बट से पीटा। लूटपाट करने के बाद सड़क किनारे छोड़कर पीलीभीत की ओर भाग गए। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर क्राइम पुष्कर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।