फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला जाएगा युवक का शव

Thu, 01 Jul 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह के युवक अदनान की 11 दिन पहले मौत हो गई थी। बहन ने मृतक की पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पोस्टमार्टम के लिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक का शव कब्र से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गफ्फार खां निवासी रुकसाना ने पुलिस को बताया कि उसके भाई अदनान हुसैन (45) शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह में रहते थे। अदनान का निकाह नौ साल पहले बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला चक महमूद निवासी जुबिया से हुआ था। रुकसाना का आरोप है कि अदनान की पत्नी जुबिया मोबाइल पर लोगों से बात करती थी। इसी को लेकर अक्सर दोनों के बीच कहासुनी होती थी।
विज्ञापन

रुकसाना के मुताबिक 17 जून की शाम सात बजे उसकी अपने भाई अदनान से मुलाकात हुई थी। तब अदनान पूरी तरह स्वस्थ थे। मगर 18 जून की सुबह चार बजे अचानक अदनान की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची तो अदनान का शव चादर में लिपटा था। सुपुर्द ए खाक करते वक्त उन्होंने देखा तो अदनान के शव पर चोटों के निशान दिखाई दिए। मगर उस वक्त वह समझ नहीं सकी। इसलिए उस वक्त घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। उनका आरोप है कि अदनान की हत्या की गई है। रुकसाना की ओर से अदनान की पत्नी आठ लोगोें के खिलाफ तहरीर दी गई। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि अदनान की पत्नी जुबिया, सलामत उल्ला, नदीम, रिजवान, फरहान, ताहिर व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की बहन से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौत की वजह जानने के लिए गुरुवार को माजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव क्रब से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed