फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

प्रधान प्रत्याशी के घर से 45 लाख की चोरी

Fri, 16 Apr 2021 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। प्रधान पद के एक प्रत्याशी मकान को ताला लगाकर प्रचार प्रसार करने क्षेत्र में गए, पीछे से चोरों ने बंद मकान से नकदी जेवरात समेट लिया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पहुंचे प्रत्याशी ने नकदी और जेवरात मिलाकर 45 लाख का चोरी होना बताया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, नगर के एक अन्य बंद मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन

मूलरूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पिछले दस साल से वह पूरनपुर की अशोक कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार समेत रहते हैं। गांव बिलहरी में टाइल्स बनाने का कारखाना है। घर में वह पत्नी रजनी, भतीजी 18 वर्षीय संजू, भतीजा 10 वर्षीय अमन राठौर, 12 वर्षीय ऋषभ के साथ रहते हैं। इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर प्रत्याशी हैं। चुनाव के सिलसिले में मकान को ताला लगाकर एक सप्ताह पूर्व परिवार समेत गांव चले गए थे। बृृहस्पतिवार को नामांकन कराने पूरनपुर आए थे, मगर घर नहीं गए थे। घर पर फसल बिक्री, कारखाना के लेनदेन के करीब 30 लाख रुपये और 15 लाख कीमत का जेवर रखा था। बृहस्पतिवार रात नौ बजे के बाद पड़ोसी ने फोन कर मेनगेट का ताला टूटा होने की सूचना दी। इस पर वह गांव से पूरनपुर आ गए। यहां भीतर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर पता लगा कि चोर जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करके लौट गए। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह विधायक बाबूराम पासवान, सीओ लल्लन सिंह भी आए और जानकारी जुटाई। आवाजाही पहले ही हो चुकी थी, इस वजह से फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड नहीं बुलाया गया। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी घटना मोहल्ला गनेशगंज निवासी कैटरर्स अनमोल खुराना उर्फ लवी के घर हुई। लवी ने बताया कि मां शशिकांता अपनी पुत्री के घर हल्द्वानी गई थीं। वह नौ अप्रैल पत्नी माही को उसके मायके हल्द्वानी छोड़ने चले गए थे। फिर वहीं देवी जागरण को रुक गए। बृहस्पतिवार रात को मकान के ताले टूटे होने की सूचना पड़ोसियों से मिली। इस पर शुक्रवार सुबह मां घर पहुंची और सामान चेक किया। नकदी, जेवर समेत डेढ़ लाख का सामान चोरी हो चुका था। पुलिस ने मौका मुआयना किया। कार्रवाई के लिए पुलिस ने तहरीर मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का भी कराया है नामांकन
पीड़ित विनोद ने बताया कि उनके अलावा पिता मेवाराम भी प्रधान पद पर चुनाव मैदान में है। उसका भी नामांकन एक दिन पहले कराया था। हालांकि पिता को डमी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करवाया गया है। चुनाव वही लड़ेंगे।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए संदिग्ध
विनोद कुमार ने बताया कि मोहल्ले में कुछ घरों के बाहर सीसीटीवी लगे हुए हैं। इनकी फुटेज चेक की गई तो14 अप्रैल की रात साढ़े बारह बजे आसपास बाइक से दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। वह पीड़ित के मकान मकान के बाहर आकर कुछ देर खड़े भी रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। सीओ पूरनपुर को घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई मकान बंद करके जाता है तो पुलिस को सूचना दे दे। उस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी जाएगी। - किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed