{"_id":"60144ae68ebc3e32f2278e03","slug":"crime-pilibhit-news-bly4354161168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय की हत्या का मामला दबाना पड़ा महंगा, सीओ की सर्किल बदली, कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय की हत्या का मामला दबाना पड़ा महंगा, सीओ की सर्किल बदली, कोतवाल लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गाय की हत्या के मामले को दबाने पर विधायक की ओर से डीआईजी-एसपी से की गई शिकायत के बाद कार्रवाई हुई। एसपी ने बीसलपुर सीओ की सर्किल क्षेत्र में बदलाव कर दिया, जबकि बीसलपुर कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि पहले बिना पोस्टमार्टम कराए गाय के शव को दफन करा दिया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से मौत निकलने के बाद बमुश्किल हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों की मदद की गई थी।
बीसलपुर नगर में डायट परिसर के पास 14 जनवरी को एक गाय मृत पड़ी मिली थी। उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे। मामला सीधे तौर पर गोवंशीय पशु की हत्या से जुड़ा था। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। सीओ लल्लन सिंह, कोतवाल सुनील कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। मगर शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय नगरपालिका की टीम बुलाकर गाय के शव को दफन करवा दिया था। 21 जनवरी को मामला भाजपा विधायक बीसलपुर रामसरन वर्मा के संज्ञान में पहुंचा। इस पर विधायक ने सीओ-कोतवाल से बात की तो उन्होंने गाय के चोटिल न होने की बात कही थी। विधायक ने एसपी और फिर डीआईजी से बात की थी। फिर दफनाए गए गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गाय की मौत चोटों से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पहले रिपोर्ट दर्ज करने से बचा जाता रहा और फिर दोबारा विधायक के शिकायत करने पर बमुश्किल हल्की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में कार्रवाई के लिए विधायक ने संगठन के अन्य नेताओं संग जाकर एसपी से मुलाकात की थी। सीओ-कोतवाल पर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद अब एक्शन हुआ है। एसपी जयप्रकाश ने बीसलपुर सीओ लल्लन सिंह को पूरनपुर भेज दिया है। उनके स्थान पर विनीत सिंह को सीओ बीसलपुर बनाया है। इसके अलावा कोतवाल बीसलपुर सुनील कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। इनकी जगह पर बरखेड़ा में तैनात चल रहे कमल सिंह को कमान सौंपी है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर वीरेश कुमार को बरखेड़ा इंस्पेक्टर बनाया गया है।
विधायक बीसलपुर बोले- मुख्यमंत्री से मिलकर करूंगा पूरे मामले की शिकायत
गाय की मौत के मामले में सीओ बीसलपुर की सर्किल बदलने और कोतवाल के लाइन हाजिर किए जाने के बाद भी विधायक रामसरन वर्मा कार्रवाई पर संतुष्ट नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि संवेदनशील मामले में लापरवाही बरतने वाले कोतवाल को सिर्फ लाइन हाजिर किया गया है। इस सिलसिले में वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। पूरे घटनाक्रम को अवगत कराया जाएगा। सख्त कार्रवाई कराकर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विधायक बीसलपुर रामसरन वर्मा ने कहा कि घटना के वक्त वह बाहर गए हुए थे। जब वापस आए तो लोगों ने पूरी घटना की जानकारी दी। बताया कि डायट के पास की जमीन पर गाय चरते हुए पहुंच गई थी। इसी में उसकी पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पूछने पर सीओ-कोतवाल झूठ बोलते रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। उसके लिए भी डीआईजी से शिकायत करनी पड़ी थी। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम की धारा बढ़ाई जानी चाहिए। पुलिस ने हल्की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की मदद की है। कोतवाल का निलंबन होना चाहिए। सरकार जब गोवंशीय पशुुओं को लेकर सख्त है फिर भी लापरवाह रवैया अपनाना गलत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय लिया गया है। सोमवार या फिर मंगलवार को मुलाकात कर पूरी घटना बताएंगे।
एक गाय के मृत मिलने पर शव बिना पोस्टमार्टम कराए दफना दिया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी से कराई गई जांच में लापरवाही सामने आई थी। इस पर सीओ बीसलपुर की सर्किल बदली गई और कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। - जयप्रकाश, एसपी