फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई और दो भतीजे भूमाफिया घोषित

Mon, 12 Oct 2020 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर अमरिया एसडीएम ने भूमाफिया पर शिकंजा कसा है। यहां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण दत्त सिंह के भाई और भतीजों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें भूमाफिया घोषित किया है। कब्जाई गयी जमीन को भी कुर्क कर लिया गया है। भू-माफिया से समस्त सरकारी सुविधाएं वापस ली जाएंगी। उनके असलहा लाइसेंस भी निरस्त किये जाएंगे।
विज्ञापन

भू-माफिया पर प्रशासन इन दिनों सख्त है। डीएम पुलकित खरे ने भू-माफियायों पर सख्ती करने के निर्देश एसडीएम और तहसीलदारों को दिए थे। इसी क्रम में अमरिया एसडीएम ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण दत्त सिंह के भाई गजरौला फार्म निवासी सर्वदत्त सिंह और ब्लॉक प्रमुख के भतीजे नीशू सिंह, प्रीथु सिंह को भू-माफिया घोषित किया। अब तीनों को किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ नही मिलेगा। इनके द्वारा दूसरों की कब्जाई गयी जमीन भी कुर्क कर ली गई है। अमरिया थाने से इनके नाम से कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई बरेली में रहते हैं। इसलिए बरेली पुलिस से भी उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनका बिजली कनेक्शन भी कटवाया जाएगा। कुर्क की गई जमीन में फसल नीलामी होगी। उसके बाद चारों तरफ खाई लगाकर उस जमीन को सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई सर्वदत्त सिंह और उनके दो भतीजों को भू-माफिया घोषित किया गया है। इन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाएं खत्म की जाएगी। - शेर बहादुर सिंह, तहसीलदार अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed