{"_id":"5f7e0fbb8ebc3e75024931a8","slug":"crime-pilibhit-news-bly4225526129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। पत्नी की गैरमौजूदगी में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पत्नी की पिटाई की। घटना की जानकारी किसी को देने पर पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पिता पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बेटी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी पिता का डीएनए टेस्ट कराने के लिए कोर्ट से आज्ञा लेगी।
दुष्कर्म पीड़ित बेटी की मां ने बताया कि पति से अनबन होने के चलते वह लंबे समय से उत्तराखंड में रहती है। चार बच्चे उसके पति के साथ घर में रहते हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति ने सोमवार की रात घर में सो रही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी पिटाई की और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी ने घटना की जानकारी मंगलवार को उसे मोबाइल पर दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी पिता पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पिता का बुधवार को चालान कर दिया गया।