फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर ढाबे पर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

Thu, 01 Oct 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। पूरनपुर रोड पर असम पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर ढाबे पर मंगलवार रात नशे में धुत युवकों के दो गुट भिड़ गए। गालीगलौज के बाद उनमें मारपीट हो गई। एक पक्ष ने तो तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी शानू बेग अपने साथी मोहल्ला देशनगर गौड़ी निवासी जितेंद्र सिंह और माधोटांडा के मथना जप्ती निवासी जगवीर सिंह के साथ मंगलवार रात करीब 10 बजे पूरनपुर हाईवे स्थित मोनू ढाबे पर खाना खाने गए थे। उसी ढाबे पर शहर के शरीफ खां चौराहा निवासी तकरीम भी अपने साथियों के साथ पहले से बैठा था। बताया जाता है कि दोनों पक्ष वहां बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच शानू ने तकरीम की टेबल से पानी का जग उठा लिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि तकरीम ने इसी बात पर गालीगलौज करते हुए शानू पर तमंचा तानकर फायर कर दिया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। दोनों पक्ष ढाबे पर बहुत देर तक झगड़ते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान ढाबे पर मौजूद दूसरे ग्राहकों मेें हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर झगड़ा करने वाले ढाबे से भागना शुरू हो गए। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शानू बेग की तहरीर पर पुलिस ने तकरीम और उसके दो अज्ञात साथियों पर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ढाबा संचालक और झगड़ा करने वाले उपद्रवियों पर शिकंजा कसने के लिए असम चौकी इंचार्ज अचल कुमार की तरफ से ढाबा संचालक गुरजीत सिंह मोनू, राजवीर सिंह और झगड़ा करने वाले शानू बेग, जगवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, तकरीम के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने पकड़े गए पांच आरोपियों का बुधवार को चालान कर दिया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम पवन कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बाकी अन्य तीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed