फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पहले हादसे में मौत होने का शोर, दो माह बाद पीटकर हत्या का आरोप

Sat, 25 Apr 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा। बरात में हुए झगड़े के बाद बाइक से घर जा रहे चचेरे-तहेरे दो भाइयों की मौत के मामले में दो माह बाद नया मोड़ आया है। अब परिवार वालों ने दोनों की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव के निवासी जमुना प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी को गांव से बरात गजरौला क्षेत्र के गांव उगनपुर गई थी। उसमें उनका बेटा 22 वर्षीय प्रदीप कुमार, भतीजा 21 वर्षीय नंदराम भी गए थे। वहां वीडियो बनाने को लेकर झगड़ा हो गया था। उगदनपुर गांव के निवासी जीतपाल, द्वारिका प्रसाद, सोनू और लीलाधर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी गई। इसमें बेटा और भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए थे। अन्य बरातियों ने दोनों को बचाया। इसके बाद बाइक से दोनों वापस घर आ रहे थे। पिता का कहना है कि इस बीच हमलावरों ने रास्ते में घेरकर दोबारा उनकी पिटाई कर दी। मौके पर ही प्रदीप और नंदराम की मौत हो गई। आधी रात एक बजे इसकी सूचना परिवार वालों को किसी ग्रामीण के जरिये दी गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। हालांकि तब यह शोर मचा था कि डांस का वीडियो बनाते समय झगड़े के बाद भागते समय पुलिस को टोकने पर दोनों ने बाइक तेज दौड़ाई और अचानक एक गड्ढा में गिरकर प्रदीप और उसके तहेरे भाई प्रदीप की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंगाराम घायल हो गया था। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला दो माह पुराना है। जांच कराकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed