{"_id":"5d8512708ebc3e013a3e3bd4","slug":"crime-pilibhit-news-bly3770199114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडी खुलवाने के नाम पर हड़प लिए दस लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडी खुलवाने के नाम पर हड़प लिए दस लाख, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। न्यूरिया थाना पुलिस ने हिम्मतनगर गांव निवासी शिवदास की ओर से पुरानी पीलीभीत कोहना गांव निवासी शिक्षामित्र धीरेंद्र कुमार के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित ने बताया कि साल 2017 में उसने अपनी कृषि भूमि 12 लाख रुपये में बेची थी। धीरेंद्र से उसकी पुरानी पहचान थी। वह एक कंपनी में बतौर एजेंट भी काम करता था। उसने कहा कि बारह लाख रुपये की एफडी उसकी कंपनी में करा दें तो पांच साल बाद दोगुना मिलेगा। इस पर पीड़ित ने झांसे में आकर एफडी करा दी। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि 12 लाख के बजाय आरोपी ने सिर्फ दो लाख रुपये की एफडी की है। दस लाख रुपये हड़प लिए। इस पर रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी पहले टालमटोल करता रहा और फिर बीते दिनों धमकाकर भगा दिया। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।