{"_id":"5d83b14c8ebc3e93b147be45","slug":"crime-pilibhit-news-bly3768599114","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीबी पर बढ़ा शक तो पुलिस ने नौकरानी से की पूछताछ, जुटाई जानकारी .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीबी पर बढ़ा शक तो पुलिस ने नौकरानी से की पूछताछ, जुटाई जानकारी .
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। महिला उमा उर्फ किरन सूरी की हत्या के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना में किसी करीबी के शामिल होने का शक है। इसके बाद पुलिस ने नौकरानी बिरजा से पूछताछ की गई। उधर, सर्विलांस टीम भी सुरागरसी में लगी है।
शहर के मोहल्ला पूरनमल निवासी 67 वर्षीय उमा उर्फ किरन सूरी पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र सूरी घर पर अकेली रहती थीं। बुधवार सुबह उनका शव कमरे में पड़ा मिला था। उनकी हत्या कर दी गई थी। पहने हुए गहने गायब होने से लूट का भी अंदेशा जताया गया है। दामाद बरेली निवासी डॉ. पुनीत सूरी की तहरीर पर पुलिस ने लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहंी हो सकी, जिससे बिसरा सुरक्षित किया गया है। ऐसे में पुलिस और परिजन दोनों किरन को जहर देकर हत्या किए जाने का अंदेशा जता रहे हैं। इसको लेकर पड़ताल जारी है। इस तरह की वारदात को कोई करीबी ही आसानी से अंजाम दे सकता है। इसलिए पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नौकरानी को थाने बुलाया और उससे काफी देर तक पुलिस पूछताछ करती रही। इसमें उससे महिला के घर आने-जाने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है। हालांकि कुछ खास निकलकर नहीं आ सका। पूछताछ के बाद उसे भेज दिया गया है। उधर, सर्विलांस टीम भी हत्यारोपी का पता लगाने के लिए सुरागरसी में जुटी है। आसपास के लोगों से भी संपर्क कर क्लू जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर डॉक्टरों से संपर्क
महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। फिर भी पुलिस इसे हत्या मान जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बेहतर तरीके से समझने के लिए अन्य डॉक्टरों से संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
किसने खाई थी मैगी
उमा के मकान से एक टिफिन जांच के लिए फील्ड यूनिट ने कब्जे में लिया है। उसमें मैगी बनाकर रखी गई थी। अभी तक पुलिस ये मान रही थी कि मैगी किरन ने बनाकर खाई होगी। मगर परिजन और जानकारों का कहना है कि उमा मैगी नहीं खाती थीं।
पुलिस की टीमें गंभीरता से पड़ताल कर रही हैं। नौकरानी को बुलाकर पूछताछ की गई है। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर छानबीन कराई जा रही है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी