फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

युवक से 3.80 लाख ठगे, पीड़ित ने आरोपी ठगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

Mon, 16 Sep 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। गांव बंजरिया निवासी अवनीश मिश्रा से 3.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पंचायत के बाद रुपये वापस न होने पर अवनीश ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी अवनीश मिश्रा ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उसके बच्चे को बुखार आया था। दवाई लेने के बाद भी फायदा न होने पर गांव के समीप के एक युवक ने एक मियां की जानकारी देकर झाड़ फूंक कराने की सलाह दी। युवक झाड़ फूंक कराने खुटार थाना क्षेत्र के गंाव जादमपुर और सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर कलां निवासी दो लोगों को बुलाकर लाया। दोनों ने तंत्र विद्या के बहाने उसके घर में गड्ढा खोदकर एक मूर्ति दिखाई। कहा, उसके घर से सोने की मूर्ति निकली है। इसकी सफाई को आगरा से पानी आना है। अवनीश ने बताया कि आरोपी ठगों ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की। इस पर उसने 3.80 लाख रुपये दे दिए। तब आरोपी आगरा से पानी लेकर दो दिन में लौटने का झांसा देकर चले गए। इसके बाद आरोपियों ने उसका फोन तक रिसीव नहीं किया। तीन-चार दिनों तक आरोपियों के वापस न आने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। मध्यस्थ पर दबाव बनाने पर शनिवार को पंचायत हुई, लेकिन पंचायत में मामला नहीं निपट सका। अवनीश ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी ठगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed