{"_id":"5d7e7da08ebc3e01431c02c1","slug":"crime-pilibhit-news-bly376243071","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की टीम में खदेड़े ठेले वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की टीम में खदेड़े ठेले वाले
विज्ञापन
बरखेड़ा। नगर पंचायत की विवादित जमीन खाली पड़ी देख ठेले वाले खड़े हो गए। इसका पता लगने पर टीम के साथ पहुंचे ईओ ने ठेले वालों को खदेड़ दिया।
दौलतपुर मार्ग पर नगर पंचायत की जमीन है। इस पर धार्मिक आयोजन को लेकर बीते दिनों तनाव के हालात बन गए थे। रविवार को इस जमीन पर कुछ लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण कर लिया। कोई वाहन खड़ा कर चला गया, तो किसी ने ठेला लगाकर व्यापार शुरू कर दिया। इसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिकारियों से की गई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरके चौबे और एसएसआई पूरनचंद ने मौके पर जाकर ठेले लगाने वालों को खदेड़ दिया और वाहन हटवा दिए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह जमीन नगर पंचायत की है। इस पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर मिले लोगों को दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जल्द ही इस जमीन पर नो पार्किंग के बोर्ड भी लगवाए जाएंगे।