{"_id":"5d7e7ceb8ebc3e93de1243f9","slug":"crime-pilibhit-news-bly376237564","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फेंका मेडिकल वेस्ट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फेंका मेडिकल वेस्ट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
पीलीभीत। कुछ निजी अस्पताल संचालक मेडिकल वेस्ट सड़क पर फेंक देते हैं। रविवार को सड़क पर पड़े मेडिकल वेस्ट का वीडियो वायरल हुआ तो अफसरों में खलबली मच गई।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सड़क पर पड़े मेडिकल वेस्ट को दिखाया गया। इसका पता लगने पर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल और नगर पालिका से एई दिनेश राजपूत मौके पर जा पहुंचे। यहां एक डॉक्टर ने अपने अस्पताल का मेडिकल वेस्ट सड़क पर पड़ा होने की बात स्वीकार की। सीएमओ अस्पताल के खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कहकर चली गईं।
मेडिकल वेस्ट में प्रयोग हुई सिरिंज, प्रयोग की हुई बैंडेज, पैथालॉजी वेस्ट ओर ह्यूमन फ्लयूड होते हैं। इनके संपर्क में आने से व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पताल संचालकों को बायो मेडिकल वेस्ट सड़कों पर न डालने की हिदायत दी जा चुकी हैं। बावजूद इसके चोरी छिपे सड़कों पर मेडिकल वेस्ट डाला जा रहा है। गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर मेडिकल वेस्ट पड़ा होने का वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुल गई। नगर पालिका के एई दिनेश राजपूत का कहना है कि इसे लेकर आईएमए अध्यक्ष समेत सभी निजी अस्पतालों को पालिका की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। वहीं सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि एक अस्पताल संचालक ने सड़क पर अपने अस्पताल का मेडिकल वेस्ट होने की बात स्वीकार की है। लिहाजा उसको कड़ी चेतावनी दी गई है। यदि फिर भी मेडिकल वेस्ट खुलेआम डाला जाएगा तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।