फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

Sun, 15 Sep 2019 07:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
crime
न्यूरिया। संदिग्ध परिस्थितियों में पंडरी गांव निवासी 25 वर्षीय रीतराम उर्फ गुड्डन की मौत हो गई। उसका शव गांव से बाहर रामलाल के खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ पर गमछे से बने फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पंडरी गांव निवासी रीतराम उत्तराखंड के खटीमा में मजदूरी करते थे। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। गांव में बड़ा भाई मुनेंद्र अपने परिवार के साथ रहता है। एक दिन पूर्व रीतराम खटीमा से घर आया था। शनिवार सुबह मुनेंद्र रोज की तरह सब्जी की फेरी लगाने के लिए चला गया। इधर, रीतराम घर से बिना बताए निकल गया। दोपहर बाद रीतराम का शव गांव के बाहर यूकेलिप्टिस के पेड़ से लटका मिला। शव देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। परिजन भी घटना को लेकर कुछ नहीं बता सके। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। छानबीन कराई जा रही है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन


रपटुआ नदी में मिला क्षतविक्षत शव
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा के पास से रपटुआ नदी गुजर रही है। शनिवार शाम को नदी में 50 वर्षीय अज्ञात पुरुष का क्षतविक्षत शव उतराता मिला। चौकीदार छोटेलाल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। कोतवाल हरिशंकर वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके क्षतविक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। आसपास के ग्रामीणों से संपर्क कर पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शव पर मिले कपड़ों को भी शिनाख्त में मदद मिल सके, इसलिए सुरक्षित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed