{"_id":"5d6eae768ebc3e016025e652","slug":"crime-pilibhit-news-bly3746923183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत आठ के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत आठ के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। विवाहिता की मौत के बाद शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने के आरोप में ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने विवाहिता के पिता की ओर से पति समेत आठ के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के बहरुआ गांव निवासी छेदालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शकुंतला की शादी पुरनापुर (जहानाबाद ) निवासी बनवारीलाल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। ऑटो खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी मांग के पूरा न होने पर विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को बिना उनको सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो सितंबर को उनको इसकी सूचना मिली। इस पर वह बेटी की ससुराल गए तो वह नदारद मिले, जबकि बेटी के तीनों बच्चे मौजूद थे। उन्होंने भी पूछने पर हत्या किए जाने की बात बताई। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति बनवारीलाल, सास सोमवती, ससुर तेजराम, देवर ओमप्रकाश, जितेंद्र समेत आठ के खिलाफ धारा 302,201 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।