फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सोंधा गांव में पसरा रहा सन्नाटा

Mon, 02 Sep 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर/जोगराजपुर। सोंधा गांव में बच्चा चोर के शोर पर पहुंची पुलिस पर हमले के बाद रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। कहीं पुलिस गिरफ्तार कर जेल न भेज दे, इस डर से अधिकतर पुरुष घरों से गायब रहे। पुलिस से बचने को ग्रामीण प्रमुख लोगों से संपर्क साधने में लगे हैं। पुलिस भी दूसरे दिन गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को गांव सोंधा के समीप गन्ना के खेत में बच्चा चोर की सूचना पर पहुंची पुलिस का झूठी सूचना देने की बात कहने पर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने वीडियोग्राफी शुरू कर दी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। यूपी 100 पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। जिसमें सात पुलिस वाले घायल हो गए। पुलिस ने फायरिंग की। आरोप है कि ग्रामीणों की ओर से भी फायर किए गए। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने दरोगा महेश सिंह की ओर से प्रधान सहित दस लोगों को नामजद कर अस्सी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने प्रधान सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस से बचने के लिए विधायक सहित अन्य प्रभावशाली लोगों से संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से शीघ्र मिलेगा क्षत्रिय महासभा का प्रतिनिधिमंडल
पूरनपुर। क्षत्रिय महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी की। साथ ही घटना की निंदा की। क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री संजय सिंह तोमर बताया कि घटना में क्षत्रिय लोगों को मोहरा बनाया गया। प्रधान अनूप सिंह, उनके पिता जंगबहादुर, अंकित सिंह, पंकज सिंह, दीपक सिंह, सुधीर सिंह, प्रेमशंकर, मनोज, जंगपाल को जेल भेजा गया है। अब शीघ्र ही क्षत्रियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। मुख्यमंत्री को पूरे प्रकरण की जानकारी देकर दर्ज मुकदमा को वापस कराने के साथ दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed